15 साल का बच्चा मसल्स बनाने के लिए क्या सप्लीमेंट ले सकता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:03

बॉडी बनाने या फिर लीन मसल्स (how to increase muscles) के लिए उचित खानपान की जरूरत होती है. इसके बिना मनचाही बॉडी नहीं बना सकते. मसल्स बनाने के लिए उच्च प्रोटीन वाले फूड्स की बहुत ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन कार्बोहाइड्रेट और फैट भी हमारे शरीर को ऊर्जा देने के लिए जरूरी हैं. लीन मसल्स के लिए हरेंक दिन ज्‍यादा कैलोरी लेने पर फोकस करना चाहिए. हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपका मसल्स साइज बढ़ाने और लीन मसल्स में आपकी मदद करेंगे.

1. सोयाबीन (Soyabean To Increase Muscles)

आधा कप (86 gram) पके हुए सोयाबीन में 14 ग्राम Protein, हेल्दी अनसैच्यूरेटेड फैट और कई विटामिन और मिनरल्‍स होते हैं. सोयाबीन Vitamin K, आयरन और फॉस्फोरस का एक अच्छा स्रोत है. Iron का काम आपके रक्त और मांसपेशियों में ऑक्सीजन को स्टोर करने और उन्हें एक अंग से दूसरे अंग में लाने-ले जाने में मदद करता है. आयरन की कमी (Iron deficiency) इसे खराब कर सकती है.

2. अंडे (Eggs: Heavy protein)

अंडे में High Protein, हेल्दी फैट और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व जैसे Vitamin B और कोलीन होते हैं. प्रोटीन अमीनो एसिड से बने होते हैं, और अंडे में बड़ी मात्रा में अमीनो एसिड ल्यूसीन होता है, जो विशेष रूप से मांसपेशियों को फायदा पहुंचाने के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अलावा, Vitamin बी आपके शरीर लिए जरूरी है. इनमें शरीर के लिए ऊर्जा उत्पादन भी शामिल है.

3. चिकन ब्रेस्ट (Chicken)

Muscles बढ़ाने के लिए चिकन ब्रेस्ट को अच्‍छा माना जाता है. ये प्रोटीन कैसे भरपूर होता है और 85-ग्राम चिकन ब्रेस्ट में लगभग 26 ग्राम High प्रोटीन होता है. इसमें Vitamin B नियासिन और B 6 की प्रचुर मात्रा भी होती है, जो आपको एक्टिव रखने के लिए बहुत जरूरी है. ये विटामिन शारीरिक गतिविधि के दौरान आपके शरीर को ठीक से काम करने में मदद करते हैं और व्यायाम में आपकी मसल्स के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.

4. प्रोटीन पाउडर (Protein Powder To Increase Muscles)

सप्लीमेंट की भी इस दौरान जरूरत होती है. अगर आपको भोजन से पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है तो आपको अपने रूटीन में Protein shake को शामिल करना चाहिए. वेट और कैसिइन जैसे डेयरी प्रोटीन पाउडर सबसे लोकप्रिय हैं. हालांकि, अन्य विकल्प भी हैं जैसे कि सोया प्रोटीन पाउडर, मटर, बीफ या चिकन प्रोटीन जिनता आप उपयोग कर सकते हैं.

5. बीन्स (Beans)

सेम की कई दूसरी किस्में लीन मसल्स (how to increase muscles) वाली डाइट का हिस्सा हो सकती हैं. इन किस्मों में प्रति कप (लगभग 172 ग्राम) लगभग 15 ग्राम प्रोटीन होता है. इसके अलावा ये मैग्नीशियम, फास्फोरस और आयरन में उच्च होती है. इनमें फाइबर और Vitamin B की भी अच्छी मात्रा होती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info